
संकल्प
सम्मानित अभिभावकगण जनता के विश्वास के बल पर ही अमर शहीद इण्टर कॉलेज शैक्षणिक क्षेत्र में जनपद ही नहीं मण्डल स्तर पर अपनी ख्याति बनाये रखने में सफल रहा है। किसी भी शैक्षणिक संस्थान को अपने छात्रों के लिये शिक्षा की सुव्यवस्था करने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास के लिये कई प्रयास करने ही चाहिये, नई प्रबन्ध समिति ने कालेज परिसर भवन को नयी भव्यता प्रदान करने का प्रयास किया गया है। क्योंकि कॉलेज का भव्य भवन छात्रों को भी गौरव प्रदान करता है। विद्यालय में कम्प्यूटर लैव की स्थापना की गयी जिससे कॉलेज में हर कक्षा का छात्र कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी प्राप्त कर सके। क्रीडा के क्षेत्र में कॉलेज प्रशासन का प्रयास होगा कि छात्र खेलों में अधिक से अधिक भाग ले सके और कालेज के साथ अपना नाम भी रोशन करें। खेल प्रतियोगितायें भी आयोजित कराने का प्रयास किया जायेगा। एन०सी०सी० एवं स्काउटिंग जैसी व्यवस्थायें पहले से मौजूद है। उन्हें और प्रभावी बनाया जायेगा। वाद विवाद प्रतियोगिताओं के आयोजन का हमारा प्रयास होगा। कालेज में शिक्षा सुव्यवस्था में कोई कमी नहीं रहे। छात्र कालेज में अपने विषयों में सफलता के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त करना सुनिश्चित करें इस पर प्रबन्ध समिति अपनी पैनी नजर रखेगी और छात्रों के साथ अभिभावकों से भी समन्वय बनाये रखने का प्रयास करेगी। अच्छी शिक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य व शिक्षकों की है। तो व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे यह देखने का दायित्व प्रबन्ध समिति का है वहीं छात्र शिक्षा प्राप्ति के प्रति समर्पित व जागरुक रहे पर नजर रखने की महती जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है। कालेज प्रशासन प्रबन्ध समिति अपने अपने दायित्वों के प्रति जागरुक संवेदन शील व समर्पित रहेंगे यह विश्वास दिलाना चाहता हूँ। अभिभावकों से हमारी अपेक्षा रहेगी कि पाल्यों को स्नेह सहित निर्देश दे कि छात्र प्रतिदिन कॉलेज में आयें शिक्षा के प्रति जागरुक रहे शिक्षकों के प्रति विनम्र रहकर अनुशासन प्रिय बने और यदि कोई परेशानी या कमी महसूस हो तो निसंकोच कॉलेज प्रशासन या प्रबन्ध समिति की जानकारी में लायें। प्रत्येक छात्र की शिक्षा के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र में सफलता कालेज के लिए गौरव का विषय होता है और प्रत्येक छात्र यह गौरव कॉलेज को दिलायेगा इसी कामनाओं के साथ मैं अपनी शुभकामनायें प्रबन्ध समिति की तरफ से सभी उन छात्रों को प्रदान करता हूँ जिनको कॉलेज में प्रवेश प्राप्त होगा।
पंकज सिंह चौहान
प्रबन्धक
हमारा प्रयास
शिक्षा मनुष्य का सर्वांगीण विकास करती है। अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करते हुए जीवन जीने की कला शिक्षा से ही सम्भव है। मानव विकास का मापदण्ड ज्ञान है। ज्ञान से बुद्धि का विकास तथा मस्तिष्क में नवीन विचारों का उदय जीवन की समस्त समस्याओं के समाधान की कुंजी है। राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समुचित वातावरण में शिक्षा प्रदान किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। बच्चों को स्वच्छ सामाजिक प्राकृतिक और शैक्षिक वातावरण प्रदान करने में समाज तथा विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक और अभिभावक का संयुक्त प्रयास बच्चों के सांस्कृतिक, चारित्रिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अभिभावकों प्रदत्त स्वच्छ पारिवारिक वातावरण और विद्यालय में शिक्षक द्वारा उत्कृष्ट पठन-पाठन से बच्चों में निहित क्षमताओं का विकास करना सम्भव है। वास्तव में शिक्षक अपने शिष्य का सच्चा पथ प्रदर्शक होता है। शिक्षक के उचित मार्गदर्शन से शिष्य समस्त बाधाओं को पार करता हुआ जीवन के उद्देश्यों की पूर्ति करता है। भारत सरकार ने भी नई शिक्षा नीति-2020 में राष्ट्र के भविष्य बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास के साथ-साथ भाषा संरक्षण तथा रोजगार परक शिक्षा पर जोर दिया है जिससे एक सभ्य और उत्कृष्ट राष्ट्र निर्माण किया जा सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य होने के नाते मेरा प्रयास रहेगा कि स्वस्थ एवं स्वच्छ विद्यालयी वातावरण प्रदान कर बच्चों के अन्दर निहित क्षमताओं का विकास व उनके व्यक्तित्व का निखार हो रोचक ज्ञान वर्धक शैक्षिक पठन पाठन के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व का विकास हो ताकि वे अपने जीवन में सफलता के नवीन आयामों को प्राप्त करते हुए विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहयोग कर सके। पूर्ण हो जीवन के मकसद, छू सफलता का शिखर ध्येय है मेरा यही बस, व्योम में उड़ने के पर दूँ।
डॉ० शिवराज सिंह
प्रधानाचार्य
संक्षिप्त परिचय
स्थित - अमर शहीद इण्टर कॉलेज, बेवर सदर बाजार जी.टी. रोड बेवर में थाने के सामने स्थित है, जो रोडवेज बस स्टेण्ट से लगभग एक कि०मी० दूरी पर स्थित है।
स्थापना - अमर शहीद इण्टर कालेज की स्थापना सन् 1945 में अमर शहीद सोसायटी बेवर द्वारा हुयी थी।
मान्यता - जूनियर हाई स्कूल - सन् - 1949
हाई स्कूल - सन् - 1953
इण्टरमीडिएट मानविकी वर्ग - सन्- 1955
वाणिज्य वर्ग - सन्-
वैज्ञानिक वर्ग - सन्-
व्यवसायिक वर्ग - सन्-
विद्यालय का सत्र व समय विद्यालय सत्र एक अप्रैल से प्रारम्भ होता है ग्रीष्म काल में प्रात: 7.30 बजे से तथा शीतकाल में प्रात: 9.30 बजे से खुलता है
विद्यालय में प्रवेश के नियम -
1-विद्यालय द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र छात्र / संरक्षक द्वारा भरकर सत्र के प्रारम्भ में कार्यालय में जमा करना होगा।
2-कक्षा 6,7,8 में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिये जायेगे।
3-कक्षा 9 तथा 11 में बाहरी छात्रों के प्रवेश, प्रवेश परीक्षा के आधार या मैरिट के आधार पर किये जायेंगे।
4-कक्षा 10 तथा 12 में बाहरी छात्रों के प्रवेश शासन से प्राप्त निर्देशों के आधार पर किये जायेंगे।
5-प्रवेश के समय छात्र को निर्धारित शुल्क टी०सी० जमा करना होगा जिसमें पेन नम्बर आधार आई डी अंकित हो।
6-प्रवेश करने का पूर्ण अधिकार प्रधानाचार्य का होगा अनुशासनहीन छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
7-एक कक्षा में 2 वर्ष अनुत्तीर्ण होने पर छात्र को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
8-छात्र को पुनः प्रवेश के लिये निर्धारित आवेदन पत्र भरना होगा एवं अभिभावक को साथ लाना अनिवार्य है।
छात्र उपस्थिति -
1- सभी छात्र विद्यालय में नियमित आयेंगे तथा नियमित अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे।
2- जो छात्र कक्षा में अनुपस्थित रहेगा उस पर अनुपस्थिति दण्ड लगाया जायेगा।
3- छात्र अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र कक्षा अध्यापक के पास प्रस्तुत करेगा।
4- दस दिन लगातार अनुपस्थित रहने पर उपस्थिति रजिस्टर से नाम काट दिया जायेगा।
5- प्रत्येक छात्र की कक्षा में उपस्थिति 75% अनिवार्य है। इससे कम उपस्थित होने पर छात्र को परीक्षा से वंचित किया जायेगा।
प्रगति-पत्र -
1- प्रत्येक वर्ष परीक्षा उपरान्त छात्र को प्रगति पत्र प्रदान किया जायेगा जिसमें परीक्षाफल उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण/प्रोन्नत के रूप में अंकित होगा।
2-कक्षा 9 व 10 के छात्रों को प्राप्ताकों के आधार पर ग्रेड प्रदान किया जायेगा।
3-प्रगति पत्र (रिजल्ट कार्ड) खो जाने की दशा में दूसरा प्रगति-पत्र प्राप्त करने के लिये निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
विद्यालय में पढ़ने हेतु मान्य वर्ग और विषय
जूनियर विषय - 1- हिन्दी 2- गणित 3- अंग्रेजी 4- इतिहास तथा नागरिक शास्त्र,भूगोल 5- विज्ञान 6- संस्कृत 7- कला 8- बुक क्राप्ट/सिलाई , कम्प्यूटर, नैतिक शिक्षा
हाईस्कूल विषय - 1- हिन्दी 2- गणित/गृहविज्ञान (बालिकाओं के लिए) 3- अंग्रेजी 4-विज्ञान 5- सामाजिक विज्ञान 6- कम्प्यूटर/कला/संस्कृत
इण्टरमीडिएट विषय
(क) मानविकी वर्ग - 1- हिन्दी 2- अंग्रेजी 3-संस्कृत 4- इतिहास 5- भूगोल 6- नागरिक शास्त्र 7-अर्थशास्त्र 8- चित्रकला
विशेष - क्रम 2 या 3 में से एक विषय और 2 से 8 तक शेष तीन विषय चुनने होंगे।
वाणिज्य वर्ग - 1- हिन्दी 2- बही खाता तथा लेखाशास्त्र 3- व्यावसायिक संगठन पत्र व्यवहार एवं बाजार विवरणी 4- अंग्रेजी/संस्कृत,
5- गणित तथा प्रा० सांख्यिकी/अधिकोषण तत्व संगठन/अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल
वैज्ञानिक वर्ग - 1- सामान्य हिन्दी 2- अंग्रेजी 3- भौतिक विज्ञान 4- रसायन विज्ञान 5- गणित/जीव विज्ञान
N.C.C. एन.सी.सी.
वर्तमान में विद्यालय में एन.सी.सी. की एक प्लाटून संचालित है जिसमें 100 विद्यार्थी एन.सी.सी. कैडिट के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। प्रत्येक सत्र में रिक्तियों के आधार पर कक्षा 11 के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। जिसके लिए 30 जुलाई तक अपना आवेदन ए०एन०ओ० के पास जमा करना होगा। लिखित एवं शारीरिक परीक्षणके बाद विद्यार्थियों को एन.सी.सी. कैडेट के रूप में प्रशिक्षण हेतु चयनित किया जायेगा। \\\\\\\"बी\\\\\\\" प्रमाण-पत्र हेतु प्रशिक्षण की अवधि दो वर्ष की होती है। जिसमें 16 वर्ष से 20 वर्ष की आयु वाले कक्षा 11 से स्नातक तक अध्ययनरत विद्यार्थी प्रवेश पाते हैं। जबकि \\\\\\\"सी\\\\\\\" प्रमाण-पत्र हेतु प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष होती है। जिसमें 17 से 24 वर्ष की आयुवाले स्नातक तक अध्ययनरत विद्यार्थी जिन्होंने \\\\\\\"बी\\\\\\\" प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो प्रवेश पाते हैं। एन.सी.सी. प्रमाण पत्र प्राप्त विद्यार्थियों को स्नातक में प्रवेश के समय वेटेज मिलता है तथा सेना में जाने का सुअवसर प्राप्त होता है। जो विद्यार्थी \\\\\\\"सी\\\\\\\" प्रमाण पत्र \\\\\\\'ए\\\\\\\' ग्रेड या \\\\\\\'बी\\\\\\\' ग्रेड में करते हैं तो सेना में अधिकारी बनने हेतु सिविल सर्विस बोर्ड के समक्ष सीधे उपस्थित होने का अवसर मिलता है। उन्हें लिखित परीक्षा नहीं देनी होती है।
स्काउट
विद्यालय में स्काउट/गाइड संचालित है जिसमें प्रवेश कक्षा 6 के छात्र/छात्राओं को दिया जाता है। इसके लिये छात्र को अपना आवेदन 30 जुलाई तक देना होता है। छात्र का स्वास्थ्य एवं कौशल परीक्षण के उपरान्त उसे स्काउट/गाइड के रूप में चयनित किया जाता है।
खेल कूद
विद्यालय में विशाल खेल का मैदान है जो कि नेहरू हॉल के नाम से जाना जाता है। समय-समय पर खेलकूद व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है जो तीन वर्ग में सम्पन्न होते हैं-
1- सीनियर वर्ग- कक्षा 11 तथा 12 उम्र अधिकतम 19 वर्ष
2- जूनियर वर्ग - कक्षा 9 तथा 10 उम्र अधिकतम 17 वर्ष
3- सब जूनियर वर्ग- कक्षा 6,7 व 8 उम्र अधिकतम 14 वर्ष
दौड, रिले दौड़, डिस्कस थ्रो, हेमर, भाला फेंक, हाई जम्प, लाँग जम्प, ट्रिपल जम्प, पोल वाल्ट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटवॉल, टेबिल टेनिस, बैडमिन्टन, खो-खो, कबड्डी, कुश्ती आदि खेलों में रुचि रखने वाले छात्रों को 30 जुलाई तक अपने नाम कक्षाध्यापक को देने होंगे।
प्रवेश की सरलता हेतु आवश्यक प्रपत्र
1. स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र (TC) जिस पर उस विद्यालय का यू-डायस कोड एवं छात्र/छात्रा का परमानेन्ट एजूकेशन नम्बर (PEN) 11 अंक अंकित होना चाहिए। यदि बना हो तो (APAR ID) अंकित करना है।
2. पूर्व कक्षा की अंक तालिका (MARK SHEET) की छायाप्रति ।
3. आधार कार्ड की छाया प्रति छात्र/छात्रा एवं माता व पिता / अभिभावक ।
4. छात्र/छात्रा की पासपोर्ट साइज फोटो।
5. छात्र/छात्रा की ब्लडग्रुप ।
6. छात्र/छात्रा की लम्बाई (सेमी.) में।
7. छात्र/छात्रा का वजन (कि.ग्राम) में।
8. छात्र/छात्रा यदि दिव्यांग है तो किस प्रकार का है, का उल्लेख करें
9. छात्र/छात्रा की ई-मेल आई.डी. ।
10. छात्र/छात्रा अथवा अभिभावक का व्हाट्सप नम्बर एवं मोबाइल नम्बर ।
11. अभिभावक (BPL) कार्ड धारक है तो छाया प्रति लगायें।
12. माता व पिता की शैक्षिक योग्यता अंकित करे।
विशेष नोट-
अपने छात्र/छात्रा का विवरण जांचने हेतु विद्यालय की वेबसाइट www.amarshahidintercollegebewar.in पर जाकर छात्र login में ASIC के साथ छात्र छात्रा की SID अंक लिखे जाएंगे जो कि छात्र / छात्रा अपने कक्षाध्यापक से प्राप्त कर ले और Password में छात्र/छात्रा का आधार नंबर डालकर login करेंगे खुलने वाले पेज में ऊपर तीन लाइनों को टच करते ही एक सूची खुलेगी जिसमें छात्र के विवरण को टच करते ही विवरण सामने आ जायेगा। जिसे जांचने के साथ प्रिंट कर लें।
यदि कोई विवरण में त्रुटि है तो विद्यालय आकर संशोधन अवश्य करा लें अन्यथा इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व छात्र छात्रा एवं अभिभावक का होगा।
विद्यालयी उपयोगार्थ (For School Administration)
विद्यालय के समस्त सूचना सम्बन्धी एवं विद्यार्थियों के समस्त ब्यौरा हेतु
यहाँ से लॉग इन करें
अध्यापक उपयोगार्थ (For Teacher Login Panel)
अध्यापक के लिए
यहाँ से लॉग इन करें
विद्यार्थी उपयोगार्थ (For Student Login Panel)
विद्यार्थी अपने विवरण देखने एवं संशोधन हेतु निवेदन के लिए
यहाँ से लॉग इन करें